पुलिस को देख तस्कर ने बढ़ाई स्पीड, कार पेड़ से टकराई

जबलपुर। पाटन पुलिस ने बलेनो कार से ढुल रही शराब पकड़ने घेराबंदी की तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी जिसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। चालक भाग निकला। जबकि उसके साथी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सिल्वर रंग की मारूती सुजुकी बलेनो क्रमांक एमपी 20 सीजी 7665 में भारी मात्रा अवैध शराब लेकर पाटन डूडी होते हुये कटरा बेलखेड़ा की तरफ आ रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान डूडी तिराहे में दबिश दी गई, कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बतायेनुसार बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7665 आते दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया। कार चालक कटरा बेलखेड़ा तरफ तेजी से कार लेकर भागा, जिसका पीछा करने पर कार चालक ने धमनी मोड़ से लगभग 500 मीटर पहले बबूल के पेड़ से कार को टकरा दिया, जिससे बलेनो कार क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गयी, कार का चालक कार से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कार में ड्रायवर सीट के बाजू वाली सीट में बैठे शेखर सेन पिता रामू सेन 23 वर्ष आकाश विहार कालोनी थाना विजयनगर को पकड़ा गया पुलिस केा देखकर भागने वाले कार चालक गोविन्द शर्मा निवासी घड़ी चौक विजय नगर की तलाश जारी है, बेलेनो कार की तलाशी लेने पर सीटों के बीच में रखी दोनों बोरियों में कुल 400 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये रखी मिली।

Next Post

छतरपुर की पॉश कॉलोनी पेप्टेक टाउन में लाखों की चोरी, भगवान की मूर्तियां भी ले गए चोर

Sun Aug 17 , 2025
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी पेप्टेक टाउन में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई। शिक्षिका आरती पाठक के घर से 25 से 30 लाख रुपए के गहने व नगदी चोरी हो गई। चोरों ने घर से भगवान की मूर्तियां तक नहीं छोड़ीं। दरअसल, आरती […]

You May Like