छतरपुर की पॉश कॉलोनी पेप्टेक टाउन में लाखों की चोरी, भगवान की मूर्तियां भी ले गए चोर

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी पेप्टेक टाउन में शनिवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई। शिक्षिका आरती पाठक के घर से 25 से 30 लाख रुपए के गहने व नगदी चोरी हो गई। चोरों ने घर से भगवान की मूर्तियां तक नहीं छोड़ीं।

दरअसल, आरती पाठक जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन गई हुई थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वे घर लौटीं तो ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजे और अलमारी खुले पड़े थे। सारे गहने गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में 4 से 5 चोर कैद हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेप्टेक टाउन शहर की पॉश कॉलोनी है, जहां बड़े अधिकारी रहते हैं। ऐसे में चोरी की यह घटना रहवासियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर रही है।

Next Post

छतरपुर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

Sun Aug 17 , 2025
छतरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छतरपुर का लड्डू गोपाल मंदिर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। शनिवार रात 10:30 बजे आयोजित इस भव्य जन्मोत्सव में प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, कलेक्टर पार्थ जायसवाल और विधायक ललिता यादव ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु मंदिर […]

You May Like