भूपेश बघेल ने बिहार चुनावी परिणाम पर ज्ञानेश कुमार पर कसे तंज, लगाया ‘धांधली’ का आरोप

रायपुर, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत की ओर बढ़ते कदम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव प्रक्रिया पर तंज कसते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बधाई देने के साथ ही चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए हैं। श्री बघेल ने यहां शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई। आपने बहुत मेहनत की।आपने 64 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए, जबकि 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया था लेकिन आयोग ने 21 लाख नए नाम जोड़े।”

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “धांधली पर धांधली- बेहिसाब धांधली।” भाजपा को आपसे, अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता।” यह टिप्पणी चुनाव आयोग की तटस्थता पर सवाल खड़े करती है। बिहार में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत हुई है, जबकि कांग्रेस को निराशाजनक परिणाम मिले हैं। श्री बघेल की यह प्रतिक्रिया चुनाव परिणामों के बाद विपक्ष की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों की एक कड़ी मानी जा रही है।

Next Post

ईंटखेड़ी में नमाज़ के साथ आलमी तब्लीगी इज्तेमा का आगाज़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों ज़ायरीन

Fri Nov 14 , 2025
    भोपाल: राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद नमाज़ के साथ आलमी तब्लीगी इज्तेमा का विधिवत शुभारंभ हुआ। जैसे ही इज्तेमा की शुरुआत की घोषणा हुई, मैदान में मौजूद हजारों ज़ायरीन ने एक साथ नमाज़ अता की और अमन-चैन की दुआएँ मांगी। इज्तेमा के पहले ही दिन […]

You May Like