
भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मध्यप्रदेश @ 2047 दृष्टि पत्र का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि यह दृष्टि पत्र प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति की दिशा में एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है।
प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश @ 2047 का उद्देश्य राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और जनकल्याणकारी मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पर्यावरण, ऊर्जा और डिजिटल परिवर्तन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नवाचार और स्थायी विकास के लक्ष्य तय किए गए हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, नीति विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने सभी विभागों से दृष्टि पत्र के लक्ष्यों को ज़मीनी स्तर पर उतारने के लिए ठोस कार्ययोजनाएं बनाने का आह्वान किया।
