केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से ना तो समिति का गठन किया गया है और ना ही इसके सदस्यों की घोषणा हुई है।
लंबे समय से आठवें वेतन आयोग की राह देख रहें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। सरकार जल्द नई घोषणा करने वाली है। 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रही देरी को जल्द रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इस खबर से लगभग एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा, जो पिछले कुछ समय से नए वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में आठवें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है। हालांकि, करीब 10 महीने के बाद भी सरकार की ओर से ना तो समिति का गठन किया गया है और ना ही इसके सदस्यों की घोषणा की गई है।
