तुर्की के सिंदिर्गी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके झटके इस्तांबुल और इज़मिर तक महसूस किए गए। AFAD और स्थानीय अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
तुर्की में सोमवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। तुर्की की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने बताया कि भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में था। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तीन इमारतें ढह गईं, जो पहले के भूकंपों में पहले से क्षतिग्रस्त थीं।
भूकंप के झटके इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा और इजमिर सहित कई अन्य प्रांतों में भी महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल किसी जान-माल के बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। तुर्की भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर छोटे-बड़े झटके महसूस होते रहते हैं।
