सीधी: मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत मझौली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा एवं नशीली कफ सिरप जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सफलता अर्जित की है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध नशीली कफ सिरप एवं गांजा लेकर ग्राम चुवाही की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम नें ग्राम करमाई अतरैला मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोककर तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूंछताछ में गिरफ्तार आरोपियों में सोनू गुप्ता, पिता भगवानदीन गुप्ता उम्र 24 वर्ष,अखिलेश गुप्ता पिता भगवानदीन गुप्ता उम्र 32 वर्ष, सुजीत गुप्ता पिता भगवानदीन गुप्ता उम्र 18 वर्ष 1 माह सभी निवासी – टेकर बनियान टोला, थाना मझौली, जिला सीधी शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई अवैध सामग्री में 1 किलो 200 ग्राम गांजा, 38 नग नशीली कफ सिरप, एक मोटरसाइकिल शामिल है। कुल बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 60 हजार रुपये शामिल है।
