सलकनपुर। सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत कबड्डी का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में पीएमश्री विद्यालय के मैदान में किया गया.
कबड्डी के फाइनल में बालिका वर्ग से महाविद्यालय की टीम विजेता घोषित की गई एवं पीएम श्री कन्या की टीम उप विजेता चयनित हुई. वहीं बालक वर्ग से सीनियर स्पोर्ट क्लब रेहटी विजेता रही और उपविजेता मां नर्मदा क्लब पथौड़ा रही. प्रतियोगिता में लगभग 22 टीमों ने हिस्सा लिया था. विजेता और उपविजेता को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए. इस मौके पर रामगोपाल टेलर, अनार सिंह चौहान, राम नारायण साहू, राजेंद्र पटेल, मनोहरलाल महेश्वरी, अर्चना राजीव शर्मा, सुनील गौर, प्रदीप पटेरिया, ममता चौहान,महेश कुमार आदि उपस्थित थे.
