
नैनपुर/मंडला:धनतेरस की अलसुबह खुशियों के माहौल में एक दर्दनाक हादसे ने मातम छा दिया। जामगांव-बोरी मार्ग पर शनिवार तड़के एक अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था जिससे दृश्यता कम हो गई थी, और यही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल का मड़गाड़ भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस जांच में जुटी है।मृतक की पहचान रमपुरी निवासी वीरन पिता भादू परते के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह दिया टोला गोझी थाना क्षेत्र नैनपुर में अपनी बेटी के घर से रमपुरी लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी है।
