मंत्री भूरिया के प्रयासों से बामनिया पेटलावद क्षेत्र में रोड ओवर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति

झाबुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत बामनिया पेटलावद क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा झाबुआ जिले के रतलाम–बामनिया बायपास राजमार्ग पर दाहोद–रतलाम सेक्शन के लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 72 कि.मी. 609/10-12 पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 21.59 करोड़ रुपये है।

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ विकास हो। यह रोड ओवर ब्रिज न केवल आवागमन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि व्यापार, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी गति देगा। ओवर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, रेल फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।पेटलावद क्षेत्र के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

Next Post

कॉलेज चलो अभियान में एमएलबी पहुंचा चीनोर कॉलेज

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय, चीनोर का भ्रमण किया गया। कॉलेज चलो अभियान के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, ग्वालियर के संयोजक डॉ जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं डॉ दीपक शर्मा द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में […]

You May Like