
ग्वालियर। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय, चीनोर का भ्रमण किया गया। कॉलेज चलो अभियान के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, ग्वालियर के संयोजक डॉ जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं डॉ दीपक शर्मा द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में शासकीय महाविद्यालय, चीनोर के विद्यार्थिओं को विस्तार से अवगत कराया गयाI इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा पूछे प्रश्नों और जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया एवं महाविद्यालय के प्रतिष्ठित विभूतियों से भी परिचित कराया गया। छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन, सामान्य एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम और नवीन पाठ्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को मलबा महाविद्यालय ग्वालियर में उपलब्ध विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया I इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय, चीनोर के प्राचार्य डॉ संतोष यादव, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दीपक भदकारिया, डॉ मालविका गौर, डॉ ब्रजमोहन शर्मा, डॉ लायक सिंह बंसल, डॉ ज्योति चौरसिया ग्रंथपाल उपस्थित थे।
