सीहोर। बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के सदस्यों ने सांसद आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मालवा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की मांग की. मंडलसदस्य रामभरोस यादव ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यात्रा अवधि के दौरान मालवा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके. इस दौरान सांसद श्री शर्मा ने आश्वासन दिया कि यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी. अतिरिक्त ट्रेन और मालवा में अतिरिक्त कोच को लेकर रेल मंत्रालय से पत्राचार के माध्य में समस्या को अवगत कराएंगे. इस दौरान मंडल के कई सदस्य बडी संख्या में मौजूद थे.
