आग उगल रहा सूरज, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब,आगामी दो तीन दिनों में फिर से मौसम करवट बदलेगा

उज्जैन। एक सप्ताह बाद फिर से सूरज आग उगलता दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह 11 बजे बाद ही तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया था। हवा में भी गरमाहट महसूस हो रही थी। शाम को तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में आ रही तेजी के चलते आगामी दो तीन दिनों में फिर से मौसम करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया था और तापमान 40 डिग्री के नीचे चला गया था। लेकिन एक बार फिर पिछले तीन दिनों से दिन के तापमान में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं रविवार सुबह फिर से सूरज आग उगलता हुआ दिखाई दे रहा था। सुबह 11 बजे बाद ही गर्म लपटें महसूस होने लगी थी और तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। आगामी दिनों में मौसम करवट बदलेगा और बादलों के साथ जिलों में बारिश आएगी।

 

मई माह में इसी तरह उतार चढ़ाव चलेगा

 

मई माह इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गुजर सकता है। तापमान बढऩे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गर्म हवा हिट वेब के संकेत दे रही है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ की लगातार सक्रियता बनी रहने से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। शनिवार को दिन के तापमान में आई तेजी के साथ ही रात का तापमान भी 25 डिग्री था।

Next Post

शाह ने हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों का गठन करने को कहा

Sun May 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां उच्च-स्तरीय बैठक में देश में संभावित बाढ़ तथा लू से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की और हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों का गठन करने को कहा। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय […]

You May Like