चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी का किया फैसला

अहमदाबाद, 21 मई (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 66वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच में कुछ बाउंस और पेस है और हम इसका फ़ायदा उठाना चाहते हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट खेल रहे हैं। अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह आए हैं। हम प्रोसेस में विश्वास रखते हैं। हालांकि हमें रिजल्ट उस हिसाब से नहीं मिला है। हम चीजों को सिंपल रखना चाहते हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं। उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपनी वो इंटेंसिटी बरकरार रखेंगे। अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि हमारे तीन मैच और यहां से बेहतर होंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद ख़ान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद ख़ान और मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैंमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।

Next Post

200 करोड़ की मशीन खदान में हुई दफन, निकालने की कोशिश नाकाम 

Thu May 21 , 2026
सारनी। तवा खदान एक में रुफ फाल होने से 200 करोड़ की मशीन जमीदोज हो गई है. खदान मे फंसी मशीन को निकालने की सभी कोशिशें नाकाम साबित हो रही है. उक्त खदान मे फंसी मशीन को निकालने मे करीबन एक से दो माह का समय लग सकता है, मशीन […]

You May Like