इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत आयोजित शाला प्रारंभ उत्सव में भाग लिया।
सीएम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर उनकी सराहना की और नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए तथा नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
