चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय: मुर्मू

गोरखपुर 01 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय परंपरागत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

गोरखपुर में पिपरी भटहट स्थित प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि यह विश्वविद्यालय हमारी समृद्ध प्राचीन परंपराओं का नवनिर्मित एवं प्रभावशाली आधुनिक केंद्र है। इस विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने उन्हे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में ही बल्कि पूरे देश में चिकित्सा शिक्षा और विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होने कहा “ मुझे यह जानकर खुशी हुयी कि यहां उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाओं का निर्माण किया गया है। इन सुविधाओं का लाभ जनसामान्य को सुलभ होगा। इस विश्वविद्यालय से जुडे 100 आयुष कालेज यहां की उत्कृष्टता से लाभान्वित हो रहे हैं। यहां आयुष पद्धतियों में स्नातक से लेकर उच्चतम स्तरों तक शोध कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है।आयुष पद्धतियों से जुड़े रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शिक्षा भी यहां दी जायेगी। इसके अलावा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप विश्वस्तरीय और स्वीकार्य बनाने के लिये यहां शोध कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। ”

श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस पहले आयुष विश्वविद्यालयण् की उत्कृष्ट परिकल्पना और निर्माण के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया और वहां मौजूद नौनिहालों को चाकलेट प्रदान की।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Next Post

हेमंत खंडेलवाल होंगे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष,आज शाम होगा ऐलान

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल: मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी में बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सहमति बन गई है। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान उनका आज शाम नामांकन पत्र भरवाएंगे। इसके साथ ही देर शाम उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। इस मौके […]

You May Like