हेमंत खंडेलवाल होंगे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष,आज शाम होगा ऐलान

भोपाल: मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी में बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सहमति बन गई है। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान उनका आज शाम नामांकन पत्र भरवाएंगे। इसके साथ ही देर शाम उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों ने कहा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपनी पसंद का मुख्यमंत्री देने के बाद अब सीएम की पसंद का प्रदेश अध्यक्ष देना चाहता था इसलिए खंडेलवाल का नाम तय किया गया है । सूत्रों ने कहा चुनाव चुनाव अधिकारी कोर ग्रुप के साथ मंत्रणा में जाने से पहले ये साफ कर देंगे कि जिस किसी को चुनाव में जाना है वह नामांकन भर सकता है। उसके बाद नाम वापसी के समय अंतिम रूप से सहमति बनाई जाएगी।

समझा जाता है, खंडेलवाल आरएसएस पदाधिकारी सुरेश सोनी के करीबी भी है। जिससे उनके नाम पर संघ की भी आसानी से सहमति हो सकी है। सूत्रों ने मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दी जा रही है। वह पहले भी एबीवीपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे हैं।

Next Post

खरगे-राहुल ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

Tue Jul 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय की सशक्त आवाज बताते हुए मंगलवार को जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री खरगे ने कहा, “उत्तर […]

You May Like