कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी 14 अगस्त को ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 14 अगस्त को ग्वालियर प्रवास पर आएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि पटवारी प्रातः 5.40 पर भोपाल से ग्वालियर आएंगे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की जाएगी, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के निवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचेंगे, जहां से दोपहर 2 बजे कांग्रेस की वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, उसके बाद शाम 5ः42 पर वंदे भारत ट्रेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

89 वर्ष की हुयीं वैजयंती माला

Wed Aug 13 , 2025
मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला आज 89 वर्ष की हो गयीं। तमिलनाडु में 13 अगस्त 1936 को जन्मीं वैजयंती माला ने अपने सिने करियर की शुरुआत महज 13 वर्ष की उम्र में एक तमिल फिल्म से की।वर्ष 1951 में प्रदर्शित फिल्म बहार से वैजयंती माला […]

You May Like