89 वर्ष की हुयीं वैजयंती माला

मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला आज 89 वर्ष की हो गयीं।

तमिलनाडु में 13 अगस्त 1936 को जन्मीं वैजयंती माला ने अपने सिने करियर की शुरुआत महज 13 वर्ष की उम्र में एक तमिल फिल्म से की।वर्ष 1951 में प्रदर्शित फिल्म बहार से वैजयंती माला ने बॉलीवुड में पदार्पण किया।वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म नागिन वैजयंती माला के सिने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी।

वर्ष 1955 में प्रदर्शित फिल्म देवदास वैजयंती माला के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है।विमल राय के निर्देशन में शरतचंद्र के उपन्यास पर बनी इस फिल्म में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी के किरदार को रुपहले पर्दे पर साकार किया है।इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं।वर्ष 1958 में प्रदर्शित फिल्म साधना वैजयंती माला के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार है।बी.आर.चोपड़ा निर्मित-निर्देशित फिल्म साधना में वैजयंती माला अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रहीं।

 

 

Next Post

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी एवं मौन जुलूस आज

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को एक संगोष्ठी सायं 4.30 बजे मुखर्जी भवन में आयोजित होगी। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र भाजपा के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया होंगे। संगोष्ठी के बाद मुखर्जी भवन से मौन जुलूस निकलेगा। […]

You May Like