भिंड में महिला दिवस पर होगा अस्मिता खेल महोत्सव, 1000 प्रतिभागी होंगे शामिल

भिंड। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को भिंड में जिला स्तरीय ‘अस्मिता’ खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजीव गांधी खेल मैदान में सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जिलेभर की बालिकाएं और महिलाएं खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल, फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में यह कार्यक्रम जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग और माय भारत के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही रस्साकशी और अन्य मनोरंजक खेल गतिविधियां भी कराई जाएंगी।प्रतियोगिताएं अंडर-13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित होंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में अधिकतम 128 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

Next Post

ग्वालियर से सांस्कृतिक दल राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने चेन्नई रवाना

Sat Mar 7 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर का 15 सदस्यीय सांस्कृतिक दल एआईयू 39वां अंतरविश्वविद्यालयीन राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025–26 में भाग लेने के लिए एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई के लिए रवाना हो गया। यह राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय का यह दल सांस्कृतिक, […]

You May Like

मनोरंजन