सालहेघोरी में तंत्र–मंत्र की शंका में की गई निर्मम हत्या

घुघरी ।घुघरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सालहेघोरी गांव में मंगलवार रात एक भीषण घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तंत्र–मंत्र की शंका में गांव के ही एक व्यक्ति की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आज 23 अक्टूबर दोपहर 2 बजे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय सेवकराम मलगाम निवासी सालहेघोरी के रूप में हुई है, जिनका शव उनके घर से कुछ दूरी पर पत्थर की मेढ़ के पास मिला। शंका के आधार पर पुलिस ने आरोपी पहल सिंह पिता रामदयाल उईके (38), निवासी सालहेघोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने तंत्र–मंत्र की आशंका में सेवकराम की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूजा बघेल के निर्देशन में उपनिरीक्षक रामकिशोर माथरे, सहायक उपनिरीक्षक सुंदर लाल पट्टा, आरक्षक राजेश मरकाम और सैनिक पवन सोनवानी की टीम ने तत्परता से जांच शुरू की और अपराधी को शीघ्र पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का प्रकरण पाया गया है। प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करते हुए जेल भेजा गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बहाल हुई है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के त्वरित कदम की सराहना की है।

Next Post

बरायचखेरा में कीटनाशक खाने से युवक की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

Thu Oct 23 , 2025
छतरपुर।छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बरायचखेरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने कीटनाशक का सेवन किया था, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान […]

You May Like