कॉम्प्लेक्स की बाथरूम में मृत पड़ा मिला साधु

उज्जैन। नृसिंहघाट सुलभ कॉम्प्लेक्स में शनिवार को एक साधु की लाश पड़ी होना सामने आया। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेज दिया। रविवार सुबह साधु की पहचान कर ली गई। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि नृसिंहघाट सुलभ कॉम्प्लेक्स से शनिवार दोपहर 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला था जो वेशभूषा से साधु प्रतीत हो रहा था। शव को पोस्टमार्टम कक्ष भेजकर पहचान के प्रयास शुरू किए। रात में पता चला कि मृतक सीताराम महाराज थे जो नृसिंह घाट के समीप कई सालों से कुटिया बनाकर रह रहे थे और पंचमुखी हनुमान मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना करते थे। वह बाबा महाकाल के अनन्य भक्त थे। पिछले 40 सालों से वह महाकाल मंदिर में होने वाली संध्या आरती में शामिल होने के लिए भी पहुंचते थे। उनकी पहचान होने पर नृसिंह घाट कुटिया के आसपास रहने वाले लोग भी एकत्रित हो गए थे। आशंका जताई गई है कि वृद्धावस्था और दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हुई है जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Next Post

बरसों बाद मिले लोटी-92 के मित्र

Sun Aug 23 , 2026
उज्जैन। लोटी 92 फ्रेंड्स द्वारा शहर में मिलन समारोह यारों की शाम का आयोजन किया गया। इसमें उज्जैन के साथ ही बाहर से आए मित्रों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ हिस्सा लिया। बरसों बाद एक साथ जुटे दोस्तों ने पुरानी यादों को साझा करते हुए दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते […]

You May Like