199 ने तोड़ा ट्रैफिक कानून, कटे चालान

जबलपुर: यातायात नियम तोड़ ने वाले 199 वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 1 लाख 29 हजार 300 रूपये समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा बीते चौबीस घंटे में कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 19 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 76 जमानती वारंट तामील किये गये।

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 29 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 142 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 38 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी। 3 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 3 चाकू जप्त किये गये ।

Next Post

टेंपल बांड के तहत बनेगा बगलामुखी लोक

Thu Jul 23 , 2026
उज्जैन:महाकुंभ-2028 की तैयारियों के बीच धार्मिक स्थलों के समग्र विकास के लिए शुरू की गई टेंपल बॉन्ड योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है. इसीक क्रम में गुरुवार को संभाग आयुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह आगर-मालवा जिले के प्रसिद्ध बगलामुखी माता मंदिर, नलखेड़ा का दौरा करेंगे. यहां […]

You May Like