बरसों बाद मिले लोटी-92 के मित्र

उज्जैन। लोटी 92 फ्रेंड्स द्वारा शहर में मिलन समारोह यारों की शाम का आयोजन किया गया। इसमें उज्जैन के साथ ही बाहर से आए मित्रों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ हिस्सा लिया। बरसों बाद एक साथ जुटे दोस्तों ने पुरानी यादों को साझा करते हुए दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को एक बार फिर जीवंत किया। कार्यक्रम में उपस्थित मित्रों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन दिवंगत मित्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जो अब बीच नहीं हैं। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले मित्रों का सम्मान भी किया गया। दूर-दराज से आए मित्रों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और खास बना दिया। कार्यक्रम में सभी ने लाइव म्यूजिक, डीजे, डांस, मनोरंजन और डिनर का भरपूर आनंद लिया। समापन वही दोस्त, वही यादें, नई मस्ती के संदेश के साथ हुआ। सभी उपस्थित मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि लोटी 92 केवल एक बैच नहीं, बल्कि वर्षों से कायम दोस्ती, अपनत्व और यादों का एक खूबसूरत रिश्ता है।

Next Post

हाईवे की रेलिंग तोड़कर पलटी कार, 3 लोग सुरक्षित, रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त

Sun Aug 23 , 2026
दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर हाईवे पर आज रविवार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा झांसी चुंगी पुल के पास हुआ। कार हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की […]

You May Like