
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में व्हाईट हाउस ने अपना संयुक्त अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया हैं। मार्बल व्यापारी डा. विनोद जैन व्हाईट हाउस से संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। इस पद पर क्रियेटिव हाउस ने सुरेश बंसल को पहले से ही अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है।
बुधवार देर सायं उपाध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल सन्नी व सहसचिव पद पर दीपक पमनानी की घोषणा के बाद व्हाईट हाउस प्रमुख अरविंद अग्रवाल ने अपने हाउस के एक और प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इसकी विधिवत घोषणा 21 जून को व्हाईट हाउस की कोर ग्रुप मीटिंग में की जायेगी।
