
मंडला। ग्राम पंचायत जैदेपुर के किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता भुवनलाल सिंगौर ने कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सिंगौर का कहना है कि वे योजनाओं की जानकारी के लिए नियमित रूप से कृषि कार्यालय जाते हैं और ग्रामीणों को जानकारी प्रदान करते हैं, लेकिन कुछ कर्मचारियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
उनका आरोप है कि कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से की थी। इसके बाद से कथित रूप से उन्हें झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी।
जा रही है, सिंगौर ने बताया कि कार्यालय में लगे कैमरों की जांच से सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। उनका कहना है कि कार्यालय में योजनाओं की जानकारी सहजता से नहीं दी जाती, जिससे किसानों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो किसान संगठन धरना प्रदर्शन करेंगे।
