शौर्य दिवस पर श्रीराम हिन्दू सेना निकालेगी वाहन रैली

ग्वालियर। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों द्वारा विवादित ढांचे को गिराए जाने की घटना को हिंदू संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। भगवा सेवा दल जन कल्याण संघ का अभिन्न अंग श्रीराम हिंदू सेना विगत कई वर्षों से शौर्य दिवस मनाता रहा है। श्रीराम हिन्दू सेना के राष्ट्रीय सचिव मुक्तेश जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 दिसम्बर रविवार दोपहर 3 बजे श्री राम हिन्दू सेना एक वाहन रैली कटोरा ताल फ्लैग प्वाइंट से आरंभ करेगी और इसका समापन भगवान श्री राम की आरती एवं प्रसाद के साथ श्री राम मंदिर फालका बाज़ार पर होगा।

इस रैली में कई 4 पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन शामिल रहेंगे। इस यात्रा का मार्ग कटोराताल फ्लैग पॉइंट से आरंभ होकर अचलेश्वर मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, इन्द्रगंज चौराहा, दालबाजार, नया बाज़ार चौराहा, लोहिया बाज़ार, ऊंट पुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराजबाड़ा, चावड़ी बाज़ार, जनकगंज, हनुमान चौराहा, नई सड़क, गश्त का ताजिया होते हुए राम मंदिर पर समापन होगा।

श्रीराम हिन्दू सेना के पदाधिकारियों ने शहर के सभी संस्थाओं एवं नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शौर्य दिवस को शाम 7 बजे अपने अपने घरों पर एक दीप

शहीदों के लिए जलाकर मनाये और अधिक से अधिक संख्या में इस वाहन रैली में सम्मिलित होकर अपने हिंदू एकता का परिचय दें।

.....

Next Post

गणेश बाग मंदिर के शिला पूजन में माधव विधि महाविद्यालय की प्राचार्य और शिक्षकों ने दिया एक माह का वेतन

Sun Nov 29 , 2026
ग्वालियर। ढाई सौ वर्ष से भी अधिक प्राचीन एवं ऐतिहासिक गणेश बाग मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए आज आयोजित शिला पूजन कार्यक्रम में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते […]

You May Like