बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार ,मौत 

भोपाल। सूखी सेवनियां इलाके में एक बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. आरोपी मौके पर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है.

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि बंजारा टोला प्रेमपुरा निवासी आरोपी धर्मेंद (32) ने रविवार देर शाम को अपने पिता फूल सिंह (55) पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. आरोपी धर्मेंद्र कोई काम नहीं करता था. इस बात को लेकर उसके पिता ने देर शाम को उसे काम करने का बोला. पिता की बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और वार कर दिया. घायल फूल सिंह को परिजनों ने अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आरोपी धर्मेंद्र फरार चल रहा है. तकनीकी आधार पर पुलिस आरोपी की लोकेशन खंगाल रही है.

Next Post

थार सवारों का सड़क पर आतंक, कारों को टक्कर मारी, लोगों को पीटा 

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में थार सवार युवकों ने रविवार-सोमवार की रात जमकर आतंक मचाया. लोगों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. वहीं, एक परिवार की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. कोहेफिजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है. जानकारी के मुताबिक, […]

You May Like