थार सवारों का सड़क पर आतंक, कारों को टक्कर मारी, लोगों को पीटा 

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में थार सवार युवकों ने रविवार-सोमवार की रात जमकर आतंक मचाया. लोगों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. वहीं, एक परिवार की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. कोहेफिजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 12.30 बजे ट्रांसपोर्ट कारोबारी नानक उदासी अपनी पिकअप से करोंद से बैरागढ़ गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे थे. लालघाटी चौराहे के सिग्नल पर थार का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन को रिवर्स लेकर आया और पिकअप के अगले हिस्से में टक्कर मार दी. टक्कर से पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. उसमें रखी गणेश प्रतिमा को भी हल्का नुकसान पहुंचा. इससे पहले वही कार रात करीब 11.50 बजे दाता कॉलोनी ओवरब्रिज पर रहनुमा खान पति उमर ने बताया कि कार रुकने के बाद थार से उतरे एक व्यक्ति ने शराब के नशे में होने की स्थिति में उसके पति से गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उसके गाल पर थप्पड़ मारे और पति से मारपीट कर दी. इसके बाद आरोपियों ने वकील शादाब खान के साथ भी मारपीट की. उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई. आरोपी फरार है.

Next Post

हरतालिका तीज पर नेपाली समाज मंदिर में गूंजे भजन, महिलाओं ने किया नृत्य

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। हरतालिका तीज के अवसर पर पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा के बाद महिलाओं ने भजन और पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर तीज पर्व की खुशियां मनाईं। Facebook […]

You May Like