पड़ोसी ने 20 रुपए का लालच देकर मासूम को उतार दिया करेंट वाले नाले में, मौत

ग्वालियर: मुरार थाना क्षेत्र की तिकोनिया पार्क स्थित नाले के दूसरे छोर से अवैध विद्युत कनेक्शन (बिजली चोरी) लेने के लिए मनोज जाटव ओर एक अन्य युवक ने अपने ही पड़ोसी के 8 साल के मासूम को बिजली का तार देकर नाले में उतरा और इस काम के लिए मासूम को 20 रुपए देने का लालच दिया गया। मासूम बिजली के तारों को लेकर जैसे ही नाले में उतरकर आगे बढ़ा तो पहले से ही नाले में कई बिजली के तार डाले हुए थे ओर उनमें करंट भी दौड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आने से मासूम की नाले में ही मौत हो गई।

पहले तो इस घटना को हादसा बताने की कोशिश की गई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों को जांच पड़ताल में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मनोज और एक अन्य युवक मासूम को नाले में उतार रहा है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।

Next Post

जलवायु परिवर्तन पर शोध के लिए प्रशंसा वर्मा को मिली फैलोशिप

Sat Jun 7 , 2025
ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कृषि कालेज ग्वालियर की पीएचडी छात्रा प्रशंसा वर्मा को जलवायु परिवर्तन पर शोध करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार से फैलोशिप मिली है। एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पीएचडी छात्रा प्रशंसा पुत्री डा नारायण प्रसाद वर्मा को सम्मानित […]

You May Like