सरकार बनने से पहले के संकल्प पूरे हो रहे

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बालाघाट के कटंगी के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि धान उत्पादक किसान बंधुओं को आज सौगात मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 में सरकार बनने से पहले जो संकल्प लिए गए थे, उन्हें पूर्ण किया जा रहा है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सिंगापुर के काउंसल जनरल शिओंग मिंग फुंग ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और निवेश, व्यापारिक सहयोग समेत अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।

Next Post

सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज़

Wed Sep 24 , 2025
भोपाल: भोपाल-सीहोर लोकसभा क्षेत्र में आज सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इस महोत्सव का शुभारंभ शिवाजी नगर स्थित सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में एनसीसी बैंड और राष्ट्रगान के साथ हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मोबाइल […]

You May Like