मॉडीफाई सायलेंसर गाड़ियों की धड़पकड़ शुरु

जबलपुर: शहर के अंदर कानफोड़ू साइलेंसर की आवाजों से आतंक मचाने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरु हो गई हैं। यातायात पुलिस द्वारा रविवार को तेज आवाज निकालने वाले वाहनों को पड़कर साइलेंसर निकलवाए गए एवं जुर्माना भी वसूला गया। उल्लेखनीय है कि शहर के अंदर मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज आवाज निकालने वाली वाहनों का सिलसिला नहीं थम रहा है।

आजकल के युवा अपनी गाड़ियों में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगा लेते हैं और सड़कों पर अपना आतंक मचाते हुए निकलते हैं। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए दो तेज आवाज वाले साइलेंसरो को निकाला गया और 2500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। विदित है कि तेज आवाज वाले साइलेंसर के आतंक मचाने वालों को लेकर नवभारत द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
साइलेंसरों से निकालते हैं पटाखे जैसी आवाज
आजकल के युवाओं को तेज आवाज वाली गाड़ी चलाने का काफी शौक चढ़ा हुआ है। जिसके चलते वह अपनी गाड़ियों में मॉडिफाई साइलेंसर लगा लेते हैं और इन साइलेंसरों से वह पटाखे भी फोड़ते हैं। अभी भी कई सड़कों गली- मोहल्लों और कॉलोनियों के अंदर अत्यधिक तेज आवाज वाली साइलेंसरों की गाड़ियां गुजरती रहती हैं। जिससे इतना अधिक शोर होता है कि लोगों के दिल सहम से जाते हैं।

Next Post

यूरिया की डिमांड घटी तो गोदामों में बढ़ गया स्टॉक

Mon Sep 15 , 2025
जबलपुर: जिले में खाद को लेकर किसानों की मांग कम हो गई है, जिसका परिणाम यह है कि सेंट्रल लॉक, डबल लॉक एवं सहकारी विरतण केंद्रों के गोदाम अब पर्याप्त मात्रा में यूरिया का स्टॉक है। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार धान में यूरिया के छिड़काव बहुत कम मात्रा […]

You May Like