मालवा में बदलेगा मौसम; पश्चिमी विक्षोभ का असर, इंदौर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

इंदौर: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मालवा क्षेत्र में मौसम बदलने के संकेत हैं. 27 और 28 जनवरी को मालवा अंचल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें इंदौर को भी शामिल किया है.

मौसम विभाग के अनुसार इंदौर के साथ मालवा क्षेत्र के मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा और शाजापुर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, सागर, अशोकनगर, छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, निवारी, शिवपुरी और मुरैना जिलों में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट भी आई हैं.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने राजमाता विजयाराजे को श्रद्धांजलि और नर्मदा जयंती की दी शुभकामनाएं

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्याग, तपस्या और समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रवादी चेतना को समर्पित राजमाता का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता को सदैव सुदृढ़ करता रहेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश […]

You May Like