भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्याग, तपस्या और समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रवादी चेतना को समर्पित राजमाता का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता को सदैव सुदृढ़ करता रहेगा।
उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इसी क्रम में डॉ यादव ने नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर पुण्यसलिला मां नर्मदा को कोटि-कोटि प्रणाम अर्पित किए। उन्होंने मां नर्मदा की अविरल धारा से जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
