सिक्किम में भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से एक महिला की मौत

गंगटोक, (वार्ता) सिक्किम की राजधानी गंगटोक और आस-पास के इलाकों में रविवार को तेज़ हवाओं के साथ अचानक हुयी भारी बारिश से पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और घरों को नुकसान पहुंचा तथा कई जगहों पर यातायात में रुकावट आई।

राकडोंग काफ़र की रहने वाली कला देवी छेत्री (55) की पेड़ गिरने से सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

बारिश से रानीपूल-गंगटोक हाईवे पर मेफ़ेयर, देवराली, आईसीएआर, छोटा सिंगटम, एन्चे गोम्पा और सचिवालय द्वार के पास कई पेड़ उखड़ गए, जिससे सड़कें जाम हो गईं। कुछ गाड़ियों को नुकसान होने की खबर है। समदुर (लुपोन) में एक घर और नंदोक माले गोअन में चार घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा।

छोटा सिंगटम में एक दुर्घटना में चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि एक खंभा गिरने के बाद कुछ इलाकों में बिजली गुल होने की खबर है।

 

Next Post

जैविक हाट में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: जैविक खेती कर रहे किसानों के उत्पादों के विक्रय के लिये इस रविवार को भी कृषि उपज मंडी जैविक हाट लगाया गया। जैविक हाट में किसानों द्वारा जैविक तरीके से उत्पादित अनाज, दालें, सब्जियाँ, मसाले एवं अन्य कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने यहाँ […]

You May Like