सोने की चेन, मोबाइल लूटा

जबलपुर। शहर में बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर दो लूट करते हुए सोने की चेन, मोबाइल झपट लिया । पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक सतना से मीटिंग के लिए जबलपुर आए प्राइवेट कर्मचारी विनीत गर्ग (21) रात 11:30 बजे रेलवे स्टेशन से पैदल जा रहे थे। तभी लवली होटल के पास काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने बताया किचेरीताल की पंजाब बैंक कॉलोनी में सुबह 6 बजे 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीप्ति सुखात्मे घर के बाहर पूजा के फूल चुन रही थीं। तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति मकान किराए पर लेने के बहाने आया और महिला के गले से 10-15 ग्राम की सोने की चेन व लॉकेट झपटकर भाग गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है

Next Post

प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसी में ठनी, सीआईएसएफ ने कराया गेट पास

Sun Sep 27 , 2026
परासिया। नैहरिया भूमिगत खदान में स्लैक और स्टीम से जुड़े मामले की जांच के बीच अब खदान प्रबंधन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान कोयले से भरे ट्रक को खदान परिसर से बाहर कर पुलिस के […]

You May Like