शक्तिनगर: उर्जाचल विस्थापित कल्याण समिति की योजना बैठक में राख परिवहन से हो रहे प्रदूषण पर रोक की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली एवं विंध्याचल परियोजनाओं से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक राख परिवहन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है। राख की धुलाई से सड़कें जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
संगठन के अध्यक्ष हेमंत मिश्र ने कहा कि शक्ति नगर मुख्य मार्ग से एनसीएल गोरबी खदान तक राख ले जाने से आमजन परेशान हैं। बैठक में विस्थापित बस्तियों के जीर्णोद्धार और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर शैलेंद्र चौबे, चिंतामणि जायसवाल, योगेंद्र सिंह पटेल, जगधारी कुशवाहा, विनय श्रीवास्तव, पंकज कुमार विश्राम, शालिग्राम कुशवाहा समेत अन्य मौजूद रहे।
