जबलपुर: बच्चे माता-पिता का अरमान, उम्मीद होते है, लेकिन कलयुगी दौर में जिस माता पिता ने उंगलियां पकडक़र चलना सिखाया, खून पसीने की कमाई से पाला पोसा, ताकि वे बुढ़ापे का सहारा बने लेकिन करमेता में एक कलयुगी पुत्र बहू के साथ माता-पिता को भूखा रख कर मारपीट कर प्रताड़ना देते हैं। यह शिकायत बुजुर्ग दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ज्ञानी रजक पिता भुटिया रजक 58 वर्ष निवासी शारदा नगर, करमेता ने शिकायत में बताया कि वह लकवाग्रस्त हैं उसका पुत्र लखनलाल एवं उसकी पत्नि विवाह के बाद विवाद एवं प्रताडित करते हैं। परेशान किया जा रहा है, खाना-पीना नही देते है पत्नि के साथ भी मारपीट करते है। मकान उसके नाम पर है और उसे ही मारपीट कर मकान से बेदखल करने की कोशिश करते है। माढ़ोताल थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की हैं।
