इंदौर:टावर चौराहा क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस उपायुक्त यातायात आनंद कलादगी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई और दुकानों द्वारा फुटपाथ और सड़क किनारे रखा सामान हटवाया.
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रेखा सिंह परिहार और निरीक्षक यातायात सीमा भंडारी की मौजूदगी में टीम ने वाहन चालकों और दुकानदारों को समझाया कि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित करती है और आमजन को परेशानी होती है. यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और अतिक्रमण या अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
