शिवपुरी: देश मे डिग्री धारी बेराजगार युवाओ के आक्रोश का सोशल पर संगठित करने वाली कॉकरोज जनता पार्टी की सोशल प्लेटफॉर्म पर बढती लोकप्रियता के कारण ठगो को लोगो के साथ ठगी करने का एक नया रास्ता मिल गया है। साइबर ठग लोगो को ठगने के प्रतिदिन अपटेड होते हुए नया प्लान तैयार कर लेते है और लोग इसमे फस जाते है ओर अपना बैंक अकाउंट खाली करा लेते हैं।
कॉकरोज पार्टी के नाम का सहारा लेकर ठग इस पार्टी के नाम पर लोगों को सदस्य बनाने का झांसा देकर फर्जी लिंक और एपीके फाइल भेजकर ठगी कर रहे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी साइबर क्राइम शाखा ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी मई 2026 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन राजनीतिक आंदोलन है। साइबर ठग इसकी लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं। वे लोगों को लिंक भेजते हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करने से मोबाइल हैक होने, बैंकिंग जानकारी चोरी होने और आर्थिक नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
सलाह- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
साइबर सेल ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोड या फॉरवर्ड न करें। मोबाइल ऐप केवल गूगल प्ले स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें। यदि गलती से कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो जाए, तो उसे तुरंत हटाकर सभी आवश्यक पासवर्ड बदल दें।
