आयुध निर्माणी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज

जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में खमरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आयुध निर्माणी खमरिया के आफिशियल मेल पर एक मेल 22 दिसम्बर की रात्रि 10.55 बजे प्राप्त हुआ था, जिसमे पाकिस्तानी एजेंट का जिक्र करते हुये 23 दिसम्बर को निर्माणी में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई। आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर के प्रभारी सुरक्षा कार्यालय शारदा प्रसाद सिंह पिता स्व. वी.बी. सिंह 50 वर्ष निवासी वैस्टलैंड खमरिया की शिकायत पर पुलिस ने धारा 351(4) बीएनएस के तहत ईमेल के माध्यम से अज्ञात ईमेल के धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

घर में गिरे बुजुर्ग की मौत 

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत सगड़ा में घर में गिरे बुजुर्ग को गंभीर चोटे आने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को ब्रजेश पटेल 40 वर्ष निवासी ग्राम सगड़ा ने सूचना दी […]

You May Like