इज़रायल का हाइफ़ा बंदरगाह सुरक्षित : अदानी पोर्ट्स

नयी दिल्ली ,01 मार्च (वार्ता) अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने रविवार को कहा कि इजरायल में उसके स्वामित्व वाला हाइफ़ा बंदरगाह सुरक्षित है और वहां काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। कंपनी ने उस बंदरगाह का परिचालन कर रही अपनी अनुषंगी हाइफ़ा पोर्ट कंपनी के हवाले से एक बयान में कहा कि वहां बंदरगाह का ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है। अदानी पोर्ट के बयान में कहा गया है,” हाइफ़ा पोर्ट कंपनी पुष्टि करती है कि उसके सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और बंदरगाह की सभी संपत्तियां और बुनियादी ढांचा पूरी तरह से सुरक्षित और परिचालन स्थिति में हैं।”

अदानी पोर्ट ने कहा है कि बंदरगाह प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्रालय के साथ घनिष्ठ समन्वय में है तथा उनके निर्देशों के अनुसार परिचालन कर रहा है। पश्चिम एशिया में ईरान पर इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्यवाही से उत्पन्न स्थिति के बीच जारी बयान में कंपनी ने कहा है,” हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने, इज़रायल की आपूर्ति श्रृंखला और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Next Post

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने फरवरी में बेचे 63,331 वाहन

Sun Mar 1 , 2026
मुंबई, 1 मार्च (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की फरवरी 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री जबरदस्त उछाल के साथ कुल बिक्री 63,331 वाहनों की रही। कंपनी द्वारा रविवार को यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि फरवरी 2025 में इसने 46,811 वाहन […]

You May Like