बैंकॉक, 11 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) ईरान इजरायल-अमेरिका युद्ध में महत्वपूर्ण हो चले समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड की एक कार्गो जहाज पर बुधवार को हमला होने के बाद चालक दल के 20 सदस्यों को बचाकर ओमान ले जाया गया है। रॉयल थाई नेवी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसमें शामिल जहाज़ मयूरी नारी है और यह बुधवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा की एक बंदरगाह से निकला था। होर्मुज इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे उस पर हमला हुआ। घटना के बाद, रॉयल थाई नेवी तुरंत बचाव कार्य में जुट गयी। बचाए गए थाई चालक दल के सदस्यों को ओमान के खासाब पहुंचाया है। अधिकारी बाकी तीन सदस्यों की तलाश जारी रखे हुए हैं। थाई नौसेना ने कहा कि हमले की सही वजह की जांच की जा रही है।
Next Post
खाड़ी देशों पर हमले को समर्थन नहीं, शांति बहाल करने पर काम जारी रखेंगे : चीन
Wed Mar 11 , 2026
बीजिंग, 11 मार्च (वार्ता) चीन ने खाड़ी देशों पर हमलों का विरोध करते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बहाल करने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की बात कही है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बुधवार को कहा कि चीन खाड़ी देशों पर हमलों का […]

You May Like
-
1 year ago
आज तक नही हो सका हिरन नदी का सीमांकन
-
7 months ago
एयरटेल के निदेशक शिवन भार्गव ने दिया इस्तीफा
-
3 months ago
पति से भरण-पोषण राशि दिलाए जाने की मांग निरस्त
