प्लेटफॉर्म से उड़ाए 1 लाख के कपड़े,CCTV में कैद हुईं महिलाएं

जबलपुर: चोरों का इन दिनों हौंसला इतना बुलंद है कि ट्रेनों से पर्स, मोबाइल चोरी होने की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वे अब जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों में रखे पार्सल के सामानों को चोरी करने लगे हैं। ताजा मामला उस वक्त उजागर हुआ जब पार्सल ठेकेदार कैलाश द्वारा मुंबई से रेडीमेड कपड़े ट्रेन के जरिए जबलपुर बुलवाए गए। और कपड़ों के बंडल प्लेटफॉर्म में रखने के कुछ देर बाद बंडलों में पैक कई कीमती कपड़े ही चोरी हो गए।

मामले की शिकायत आरपीएफ थाने में दर्ज कराई गई है जिसकी जांच हुई तो जो सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया उसमें स्पष्ट था कि कुछ महिलाए कपड़ों के बंडलों में से कपड़े चोरी कर भाग रहीं हैं। अब आरपीएफ इन महिलाओं की पतासाजी कर रही है। चोरी गए कपड़े की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Next Post

फिर फूटी रमनगरा मेन राइजिंग लाइन

Mon May 5 , 2025
जबलपुर: शहर की लगभग आधी आबादी वाले क्षेत्र में जलापूर्ति करने वाली रमनगरा वाटर फिल्टर प्लांट की मेन राइजिंग लाइन एक बार फिर से बाजनामठ के पास फूट गई है। वजह रविवार सुबह से दोपहर के बीच में कई बार बिजली गुल हुई तो प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के कारण […]

You May Like

मनोरंजन