सिडनी में चाकू से हमले में तीन लोग घायल

सिडनी, 31 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के उत्तर-पश्चिम में शनिवार की सुबह दो अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शनिवार को तड़के तीन बजे सिडनी से 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में डुब्बो शहर की एक सड़क पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार इन लोगों पर कथित तौर पर दो लोगों ने हमला किया था। पुलिस ने कहा कि 21 वर्षीय एक व्यक्ति के सिर, पीठ और शरीर के निचले हिस्से में चाकू से हमला किया गया था। वहीं, दो अन्य लोगों के शरीर के ऊपरी हिस्से में चाकू से हमला किया गया था। तीनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक अपराध स्थल की स्थापना की और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Next Post

दक्षिणी गाजा में इजरायली हवाई हमले में 14 फिलिस्तीनी मारे गये

Sat May 31 , 2025
गाजा, 31 मई (वार्ता) दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में विस्थापित लोगों के लिए लगाये गये एक तंबू पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 14 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि शुक्रवार को हुए हमले में […]

You May Like