मास्को, 02 नवंबर (वार्ता) रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने तीन घंटे के भीतर 15 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं। ये सभी ड्रोन क्रास्नोदर क्षेत्र और काला सागर के ऊपर उड़ रहे थे।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
इसमें कहा गया है कि रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वायु रक्षा प्रणालियों ने 15 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट किया। इनमें से 14 क्रास्नोदर क्षेत्र में और एक ड्रोन काला सागर के ऊपर गिराया गया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि काला सागर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रूसी ब्लैक सी फ्लीट ने छह मानवरहित नौकाओं को नष्ट किया है।
