सड़क पर लगाया जाम, पढ़ी हनुमान चालीसा

भैरूंदा। नाबालिग लड़की को लापता हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत गए. इसी बात को लेकर परिजनों के साथ यदुवंशी समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. कृषि ऊपज मण्डी से थाना गेट तक रैली निकाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया.

समाज के लोगों ने थाने के सामने ही भोपाल इन्दौर मार्ग पर जमीन पर बैठकर घंटों चक्काजाम व धरना प्रदर्शन किया. चक्काजाम से इन्दौर भोपाल मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और घंटों जाम में इंतजार करना पड़ा. जाम में फंसी बसों के यात्री घंटों तक परेशान होते रहे.

गौरतलब है कि बीते सप्ताह नाबलिग बालिका के लापता होने के बाद पुलिस अब तक न तो बालिका को तलाश सकी है और न ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सका है. यदुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने कहा घटना के इतने दिन बाद भी पुलिस की नाकामी के विरोध में धरना प्रदर्शन व चक्काजाम किया गया है. उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को भादाकुई गांव से यदुवंशी समाज की नाबालिग लड़की घर से लापता है. 25 अक्टूबर को लड़की के परिजनों ने थाने में पहुंचकर गांव के एक संदेही लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करने आवेदन पत्र दिया गया था. पुलिस ने 24 घंटे बाद मामला दर्ज किया. एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया, लेकिन पुलिस को अभी तक लड़की का कोई सुराग तक नहीं मिला. इससे पहले भी 30 अक्टूबर को एसडीओपी रोशन कुमार जैन व तहसीलदार सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया था और थाने के सामने बैठ कर धरना प्रदर्शन किया गया था. एसडीओपी व थाना प्रभारी ने परिजनों व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को आश्वसान दिया था जल्द ही लड़की की तलाश कर परजिनों को सौंप दिया जाएगा. एक सप्ताह से ऊपर हो गया है. पुलिस प्रशासन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई. पुलिस प्रशासन की नाकामी और आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने पर रविवार को कृषि ऊपज मण्डी में एकत्रित होकर सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या लोगों ने रैली निकाल कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम किया गया.

इधर सड़क पर चक्काजाम कर रहे परिजनों व सामाजिक लोगों से एसडीओपी रोशन कुमार जैन व थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने आश्वस्त करते हुए कहा दो से तीन दिनों में लड़की की तलाश कर ली जाएगी. पुलिस की टीम लगातार लड़की की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन परिजन व समाज के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे. खबर लिखे जाने तक सड़क मार्ग पर चक्काजाम व धरना प्रदर्शन जारी है. वाहनों के परिवर्तित मार्गों से निकाला जा रहा है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

यदुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष ने बताया हमारी प्रशासन से दो मांगे हैं. दो मांगों में से एक मांग पूरी कर दे. पहली मांग लड़की को भागकर ले जाने वाले आरोपी के घर बुलडोजर की कार्रवाई हो या जिला पुलिस प्रशासन एसपी आए हमसे चर्चा करे. पुलिस आश्वस्त करें कितने दिनों में लापता लड़की की तलाश पूरी कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Next Post

मोबाइल ऐप: वॉश ऑन व्हील सेवा से स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को मिलेगी नई दिशा : सीएम डॉ. यादव

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने म.प्र. 70वें स्थापना दिवस पर “वॉश ऑन व्हील” मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, की इस अभिनव पहल से स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को नई दिशा मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायत एव ग्रामीण विकास […]

You May Like