ग्राम ताकू में गांधी जयंती पर विशेष ग्रामसभा, ग्राम विजन प्लान का वाचन

इटारसी। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को ग्राम ताकू में आदि कर्म योगी अभियान के तहत एक विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। केंद्र सरकार के इस अभियान में 18 विभागों की सहभागिता और जनजातीय समुदाय के विकास से जुड़ी 25 योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में ग्राम विजन प्लान का वाचन किया गया।

जनजातीय क्षेत्र विकास योजना, भोपाल की अपर संचालक श्रीमती रीता सिंह ने लगभग 250 ग्रामीणों के समक्ष यह प्लान प्रस्तुत किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु सुझाव भी दिए। ग्रामसभा में विजन एक्शन प्लान में नई समस्याओं को सम्मिलित कर आगे की दिशा तय की गई।

इस अवसर पर संभागीय उपायुक्त सिद्धार्थ मित्रा, सहायक आयुक्त नर्मदापुरम विवेक नागवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य, ग्राम सरपंच श्रीमती रजनी, जनपद सदस्य विजय कावरे सहित अन्य अधिकारी और सहयोगी साथी उपस्थित रहे।

 

Next Post

गांधी-शास्त्री जयंती कॉलेज में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई

Fri Oct 3 , 2025
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर को महाविद्यालय ने ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों […]

You May Like