सिंचाई विभाग के कर्मचारी के घर चोरी

सोने चांदी के जेवर, नगदी ले गए चोर
जबलपुर: बरगी नगर निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी के सूने घर में चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात, नगदी पार कर दी।  बरगी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक  पुरूषोत्तम यादव 34 वर्ष निवासी हरदुली टीएच 281 बरगीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिंचाई विभाग में नौकरी करता है सुबह लगभग 11 बजे वह अपनी पत्नी साक्षी यादव और बच्चों को लेकर बरगी स्टेशन छोडऩे गया था.

उसके बाद उसे हाथ में चोट लग गयी थी जिसकी फिजियो थैरेपी कराने भी गया था दोपहर लगभग 2 बजे घर आकर देखा बाहर के दरवाजे का कुंदा टूटा था अंदर जाकर देखा आलमारी का लॉक टूटा था आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था आलमारी के लॉकर में रखे जेवरात, नगदी रूपए गायब थे।

Next Post

ध्वनि प्रदूषण कर रहे 103 लाउड हेलर जप्त

Mon Feb 24 , 2025
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने प्रभावी पैदल पैट्रोलिंग एवं चैकिंग की कार्यवाही कराई। पैदल पैट्रोलिंग के दौरान सब्जी के ठेलों एवं दुकानों में लाउड हेलर लगाकर ध्वनि प्रदूषण कर रहे 103 लाउड हेलर किये  जप्त किए गये। चैकिंग के दौरान चाकू खोंसकर घूम रहे 7 को पकड़ा गया। 36 […]

You May Like