सतपुड़ा पावर प्लांट सुरक्षा घेरे में सेंध: मिट्टी के डंपर में छिपाकर ले जा रहे थे तांबा, ठोस जब्ती न होने से बचे आरोपी

सारनी:सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में निर्माण कार्य के दौरान चोरी और सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल हैं। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि प्लांट के गेट नंबर-1 पर सुरक्षा विभाग ने मिट्टी से भरे एक डंपर की जांच के दौरान लगभग 10 किलो तांबे का स्क्रैप और बैटरी चालित कटर मशीन बरामद की। प्राथमिक जांच में मामला सुनियोजित चोरी का माना जा रहा है, क्योंकि कटर मशीन के जरिए प्लांट के भीतर केबल या धातु सामग्री काटे जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में 660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां विभिन्न ठेका कंपनियां कार्यरत हैं। प्लांट नियमों के तहत खुदाई में निकलने वाली किसी भी धातु सामग्री को स्टोर में जमा कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद डंपर में तांबा छिपाकर बाहर ले जाने की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।
मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने खुलासा किया कि सुरक्षा विभाग ने केवल दो संदिग्धों को थाने भेजा, जबकि बरामद तांबा और कटर मशीन पुलिस को सौंपे ही नहीं गए। ठोस जब्ती नहीं होने के कारण पुलिस चोरी की धारा में मामला दर्ज नहीं कर सकी और दोनों आरोपियों पर केवल सीआरपीसी की धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
घटना के बाद कई सवाल हैं।
इनका कहना है कि
दो युवकों को चोरी करते हुए पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है तथा मामले में आगे कार्रवाई सारनी पुलिस के द्वारा की जाएगी।
सुरक्षा अधिकारी सतपुड़ा ताप विद्युत गृह
शरद राघव

Next Post

बशीर बद्र के निधन पर सीएम डॉ यादव ने जताया शोक, गेहूं खरीदी में प्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड

Thu May 28 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रसिद्ध शायर और पद्मश्री सम्मानित डॉ बशीर बद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें साहित्य जगत की अमूल्य धरोहर बताया। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर भी बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने किसानों से […]

You May Like